मेगा बजट इंडो-पोलिश फिल्म 'नो मीन्स नो' के लिए सुर्ख़ियां बटोरने के बाद फिल्म निर्माता विकास वर्मा ने अपने अगले इंडो-पोलिस प्रोजेक्ट 'द गुड महाराजा' पर काम शुरू कर दिया है। यह फिल्म महाराजा दिग्विजय सिंह और रंजीत सिंह जडेजा द्वारा 1000 पोलिश बच्चों को बचाने के लिए किए गए युद्ध की दिल छू लेने वाली सच्ची कहानी पर आधारित है।
जामनगर के महाराजा, दिग्विजय सिंह और रंजीत सिंह जडेजा ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उस समय के सोवियत रूस से बचाए गए 1000 पॉलिश बच्चों को गुजरात के बलाचडी में शरण दी थी। वे बच्चे महाराजा को प्यार से ‘बापू’ कहते थे। ये प्यार से कहे गए वे शब्द थे जिनकी गूंज समय के अंतराल को पार कर दो देशों को उस समय करीब लाई, जब बहुत से देशों के सबसे मज़बूत समझे जाने वाले गठबंधन भी पूरी तरह से टूट चुके थे।
‘नो मीन्स नो’ के बाद, यह भारत और पोलैंड का दूसरा मिला-जुला प्रयास होगा जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का गहरा और बेहतर बनना सुनिश्चित है।
फिल्म 'द गुड महाराजा' में संजय दत्त नवांनगर के महाराजा जाम साहिब के टाइटल रोल में हैं और साथ ही ध्रुव वर्मा एक रूसी स्नाइपर के लीड रोल में हैं। इनके साथ भारत से गुलशन ग्रोवर, दीपराज राणा, शरद कपूर और नाज़िया हुसैन जैसे दिग्गज ऐक्टर हैं, वहीं पोलैंड के ऐक्टर एना एडोर, कैट क्रिस्टियन, अन्ना गुज़िक, नतालिया बाक, पावेल चेक, सिल्विया चेक, जेरज़ी हैंडज़लिक और जेसेक बिंदा हैं। फिल्म का बजट करीब ₹400 करोड़ का होगा।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ