भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ



18वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स 2023 का भव्य आयोजन 23 दिसंबर को मुंबई के कांदिवली में हुआ। अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड से नवाजा गया। आम्रपाली दुबे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री व प्रमोद शास्त्री सर्वश्रेष्ठ निर्देशक बने।

अवार्ड लेकर कल्लू ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए सिर्फ सम्मान नहीं बल्कि एक उम्मीद भी है। दूसरी ओर, आम्रपाली दुबे ने कहा कि हर अवार्ड उन्हें और अच्छा करने को प्रेरित करता है।

18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में अतिथियों द्वारा कुल 20 कैटेगरी में कलाकारों और तकनीशियन को अवार्ड से नवाजा गया।

18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 

सर्वश्रेष्ठ फिल्म - आन बान शान

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - प्रमोद शास्त्री

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष - अरविंद अकेला (कल्लू)

नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - शैलेन्द्र श्रीवास्तव

सर्वश्रेष्ठ संपादक - प्रकाश झा

सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरुष - राजा गुरु

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) - आम्रपाली दुबे

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) - कुणाल सिंह

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) - अभय सिन्हा

हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - संजय महानंद

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) -माया यादव

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर - कानू मुखर्जी

सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक - दिलीप यादव

स्पेशल ज्यूरी मेंशन - यश मिश्रा

सर्वश्रेष्ठ संवाद -एसके चौहान

सर्वश्रेष्ठ विशेष गीत - काजल सिंह

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक - रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा, आर्य शर्मा

सर्वश्रेष्ठ गायिका (महिला) - प्रियंका सिंह

सर्वश्रेष्ठ गीत - सुमित सिंह चंद्रवंशी

सर्वश्रेष्ठ प्रचार डिज़ाइन - नरसू

सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म - नीलाभ तिवारी, अंजनी तिवारी और संदीप सिंह

सर्वश्रेष्ठ कहानी - सतेन्द्र सिंह

सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफर - अशोक यादव एवं अनुज

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता - दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री - अंजना सिंह

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड - मधु मिश्रा

भोजपुरी सिनेमा में विशेष योगदान - निशांत उज्जवल

विशेष पुरस्कार - रानी चटर्जी, संभावना सेठ, पूजा विकास, विद्या विष्णु प्रसाद मौर्य, रमेश सेमलानी, रंजन सिन्हा व मुन्ना यादव।




Related Items

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म