दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा

भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का जलवा लगातार दर्शकों के ऊपर सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते साल में उन्होंने न सिर्फ एक से बढ़कर एक फिल्म दी, बल्कि उन फिल्मों में अपनी जीवंत अदाकारी से बॉक्स ऑफिस पर खूब वाहवाही भी लूटी। इस वजह से फिल्म दर फिल्म स्मृति सिन्हा भोजपुरी निर्माता, निर्देशकों की पसंद बनती चली जा रही हैं।

हाल ही में स्मृति सिन्हा कई सफल फिल्मों के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियो और टीवी स्क्रीन पर भी अपने अभिनय कौशल के साथ नजर आईं। उनका पहला म्यूजिक वीडियो ‘दुआवां’ को टी-सीरीज ने रिलीज किया। जियो सिनेमा के साथ बनी उनकी फिल्म ‘सनम बेवफा’ भी खूब चर्चा में रही। फिल्म ‘सनक’ में भी उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई।

फिल्म ‘जीने की तमन्ना’ में भी स्मृति ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। फिल्म ‘हर हर गंगे’ से भी उन्होंने सब के दिलों में अपनी जगह को पुख्ता किया। ये सभी फिल्में पवन सिंह के साथ थीं। रितेश पांडेय के साथ फिल्म ‘बबलू की बबली’ में उनका अलग ही रूप देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यश कुमार की फिल्म ‘एक था जोकर’ और ‘लाला का लालटेन’ भी उनके ग्राफ को अलग स्तर पर ले जाने वाली फिल्में रहीं। फिल्म ‘छठ के बरातिया’ में भी वह खूब सराही गईं। विविधताओं से भरे किरदार निभाने के ऐसे मौके भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कम हो लोगों को मिलते हैं।

बॉलीवुड की तरह, अब भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों को भी टीवी स्क्रीन खूब भाती है। इसकी जरूरत को समझते हुए स्मृति सिन्हा ने भी हाल ही में कई टीवी शोज किए हैं। इसमें सबसे प्रमुख रहा रियल्टी शो ‘बिग मैम साहब’, जिसमें वह जज की कुर्सी पर बैठकर नई प्रतिभाओं की खोज करती नजर आईं। उन्होंने फेमिना फिल्म फेयर अवार्ड 2023 को भी होस्ट किया। फेमिना फिल्म फेयर 43 साल के इतिहास में पहली बार भोजपुरी संस्करण के साथ आया। इससे पहले, साल 2022 में, दुबई में आयोजित इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में वह ‘बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स’ भी चुनी गईं।

इन सारी उपलब्धियों के साथ स्मृति सिन्हा ने साल 2024 की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज से की। एक तरफ जहां उनकी पहली मराठी व हिंदी फिल्म ‘मुसाफिरा’ रिलीज हुई, वहीं दूसरी ओर, भोजपुरी में ‘मां भवानी’ और ‘रिटर्न टिकट’ के साथ भी वह तैयार हैं।

स्मृति कहती हैं कि उन्हें अपनी मेहनत और काबिलियत पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि सहजता और सरलता हर जगह आपको आगे लेकर जाती है। इन सब के साथ आपकी जीतोड़ मेहनत और किस्मत के साथ लोगों का प्यार भी बेहद अहम है।

Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा