भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2024 में दिनेश लाल यादव निरहुआ अभिनीत और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के तहत निशांत उज्ज्वल निर्मित फिल्म 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा खूब देखने को मिला। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया, जबकि इस फिल्म के लिए निरहुआ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला।
श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित अयोध्या महोत्सव के दौरान हर साल की तरह इस बार भी हिंदी पत्रिका सरस सलिल द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2024 का रंगारंग आयोजन किया गया। इसमें फिल्म 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार रजनीश मिश्रा को मिला। सर्वश्रेष्ठ फिल्म 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' के लिए निशांत उज्जवल व ज्योति देश पांडेय सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आम्रपाली दुबे रहीं, जिन्हें फिल्म 'दाग एगो लांछन' के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया।
इस अवसर पर बॉलीवुड से भोजपुरी में डेब्यू करने वाले राहुल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्टर और विक्रांत सिंह को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवार्ड मिला, जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से कुणाल सिंह नवाजे गए।
सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2024
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म : माई प्राइड ऑफ़ भोजपुरी
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : दिनेशलाल यादव निरहुआ
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : रजनीश मिश्रा
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार : रजनीश मिश्रा
सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक : कानू मुख़र्जी
सर्वश्रेष्ठ गायिका : प्रियंका सिंह
सर्वश्रेष्ठ एक्शन : दिलीप यादव
सर्वश्रेष्ठ गीतकार : प्यारेलाल यादव कवि जी
सर्वश्रेष्ठ लाइन प्रोड्यूसर : जनार्दन पांडेय
बायोपिक कैटेगरी
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म : सिंह साहब द राइजिंग
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : देव सिंह
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : अंजना सिंह
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : सुशील सिंह
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : धीरज पंडित
सर्वश्रेष्ठ कहानी : शुभम सिंह
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : बीणा पांडेय
सर्वश्रेष्ठ गीतकार : मुसाफिर जौनपुरी
सर्वश्रेष्ठ परिधान : रिया सिंह
सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग जूरी अवार्ड : संतोष पहलवान
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइनर : उदय भगत
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : आम्रपाली दुबे
सर्वश्रेष्ठ संपादन : जितेंद्र सिंह जीतू
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक भोजपुरी फैमली वैल्यूज : प्रेमांशु सिंह
Related Items
Nearly 1500 animals rescued across Agra in 2024
Tripurdaman Singh wins ‘Dan David Prize’ for 2024
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'