गोपालगंज की बेटी संजना पांडेय अपने अभिनय से मनवा रही हैं लोहा



एक वक्त फिल्मों में अभिनय छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए किसी परिकल्पना से कम नहीं था, लेकिन आज के दिन कई वर्जनाओं को तोड़ते हुए नए कलाकारों ने अपने मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। ऐसी ही एक कलाकार हैं संजना पांडेय, जो बिहार के गोपालगंज जिले से आती हैं और आज अपनी मातृभाषा भोजपुरी की शान अपने अभिनय कौशल से बढ़ा रही हैं।

संजना पांडेय ने एक अलबम के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी के लोकप्रिय गायक समर सिंह के साथ ' लाल चुनरिया वाली से' से की थी। उसके बाद उन्होंने दो दर्जन से अधिक फिल्में की, जिनमें रितेश पांडेय के साथ फिल्म ‘सात फेरों के सातों वचन’ प्रमोद प्रेमी के साथ ‘कलेक्टर साहब’, यश कुमार के साथ ‘चंदन परिणय’, गुंजन सिंह के साथ ‘कुंवारी कन्या’, गौरव झा के साथ ‘सईयां अनाड़ी’ के अलावा ‘सइया जादूगर’, ‘प्रीत का दामन’, ‘रानी बेटी राज करेगी’ जैसी साफ सुथरी और सामाजिक फिल्में प्रमुख हैं।

संजना पांडेय ने अपने छोटे से करियर में एक से बढ़कर एक किरदार को जिया है और दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। संजना कहती हैं कि मेहनत और लगन के साथ काम करने से एक सुकून मिलता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। संजना का मानना है कि अभी उनके करियर का आगाज हुआ है। उन्हें अभी यहां और भी अच्छे प्रोजेक्ट्स करने हैं।




Related Items

  1. मां दुर्गा की भक्ति से ओत-प्रोत है रितेश पांडेय का नया गाया

  1. नवरात्रि पर भक्तों के लिए विशेष उपहार लाए रितेश पांडेय

  1. आपके दिल को छू जाएगा रितेश पांडेय का यह नया गाना...