मां दुर्गा की भक्ति से ओत-प्रोत है रितेश पांडेय का नया गाया



शारदीय नवरात्रि की धूम अब चारों दिशाओं में दिखाई देने लगी है। जहां हर जगह नवरात्रि की तैयारी चल रही है, वहीं भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी मां दुर्गा की महिमा को समर्पित एक से बढ़कर एक नए गाने रिलीज हो रहे हैं।

इस बीच, लोकप्रिय भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय का एक बेजोड़ देवी गीत ‘माई दुलारेली’ माता के भक्तों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को उन्होंने ने भक्ति भाव में लीन होकर गया है।

इस गाने में रितेश पांडेय ने बताया है कि जब दुनिया में कोई बेसहारा हो जाता है, और पूरी दुनिया उसको दुत्कारती है, तब कोई और नहीं बल्कि माता रानी ही उसे दुलार करती हैं। गाने में वह मां की महिमा, उनकी दयालुता और मातृत्व भाव को प्रदर्शित करते हैं।

यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि मां दुर्गा भवानी के नव रूपों को समर्पित यह गाना बेहद खास है।

इस देवी गीत के गीतकार आरआर पंकज हैं। संगीतकार अंजनी सिंह हैं। परिकल्पना छोटन पांडे की है। कोरियोग्राफी रेणुका साह ने की है। निर्देशक रवि पंडित हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ