पुरानी वर्जनाओं पर चोट करती है ‘जया’

वर्ल्ड वाइड चैनल और रत्नाकर कुमार की बेहद संवेदनशील फिल्म ‘जया’ महिला समाज और जाति के द्वंद्व पर चोट करती नज़र आती है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ–साथ पुरानी धारणाओं को भी तोड़ने का प्रयास करती है।

बनारस के घाट पर फिल्माई गई इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और निर्देशक धीरू यादव हैं। सहायक निर्माता निवेदिता कुमार हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका माही श्रीवास्तव और दया शंकर पांडेय ने निभाई हैं।

फिल्म को लेकर रत्नाकर कुमार बाते हैं कि फिल्म में महिलाओं के श्मशान में जाने की वर्जना को लेकर बात की गई है। साथ ही, जातिगत विभेद का दंश और एक बिन ब्याही मां का तिरस्कार जैसे विषयों को भी इस फिल्म में समाहित किया गया है।

फिल्म में सुकेश आनंद, मनु कृष्णा, महेश आचार्य, धर्मेंद्र सिंह, राव रणविजय, ओमी कश्यप, रंभा साहनी, सोनाली मिश्रा, जुबेर शाह, योगेश पांडे, सोनू कुमार, निरंजन चौबे, अनामिका राय, नीरज कुमार सिंह, अनीता तिवारी, राम बिलास सिंह, सरिता सिंह, उत्पल सिंह, अभिषेक सिंह व स्वास्तिका राय की अहम भूमिकाएं हैं।

फिल्म की कहानी एवं संवाद धर्मेन्द्र सिंह ने लिखे हैं। संगीतकार साहिल खान और धीरू यादव एवं गीतकार शकील आज़मी हैं। डीओपी समीर सैय्यद, कार्यकारी निर्माता राजेश सिरसत, बिजनेस हेड इमरोज़ अख्तर, कोरियोग्राफर महेश आचार्य व संपादक सनी सिन्हा हैं।

Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’