आस्था और विश्वास पर आधारित प्रदीप सिंह कृत भोजपुरी फिल्म 'आंगन की लक्ष्मी' की कहानी एक पारिवारिक पटकथा में पिरोई हुई है।
भोजपुरी सिनेमा में अपनी जबरदस्त अभिनय से लोगों के दिलों में राज करने वाली रिंकू घोष इस फिल्म में लक्ष्मी माता के किरदार में नजर आएंगी। दूसरी ओर, मुख्य भूमिका में संचिता बनर्जी हैं जो मां लक्ष्मी यानी रिंकू घोष की अनन्य भक्त हैं।
फिल्म में संजय पांडे एक रिक्शा चालक की भूमिका में नजर आएंगे, जिनकी बेटी अपने पिता के कामों में हाथ बंटाती है। भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुणाल सिंह एक अमीर परिवार से आते हैं जो अपने बेटे की शादी गरीब संचिता के साथ करते हैं। संचिता के घर में आने के साथ ही घर में लक्ष्मी का विवाह होता है लेकिन उसके पति की शराब और जुए की लत से महालक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर छोड़कर जाने लगती हैं। इसके बाद जो होता है, उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस भोजपुरी फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, अपूर्व मेड़तिया, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं जबकि इसके निर्देशक अनिल नैनन हैं। फिल्म में रानी चटर्जी, आदित्य ओझा, मनोज टाइगर, ग्लोरी मोहंता, श्वेता वर्मा, प्रेम दुबे, करण पांडेय और चाहत की अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म की कहानी धर्मेन्द्र सिंह ने लिखी है। कर्णप्रिय संगीत छोटे बाबा ने दिया है। गीत प्यारे लाल यादव और राजेश मिश्रा के हैं। डीओपी प्रकाश अन्ना हैं। एक्शन दिलीप यादव का है। कार्यकारी निर्माता कमल यादव और अनवर बिरयानी है। लाइन प्रोड्यूसर रिजवान खान है। संकलन समीर शेख ने किया है।
Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा