रिवर कनेक्ट कैंपेन ने प्रस्तावित हथिनी कुंड बांध निर्माण का किया विरोध



रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने हरियाणा में हथिनी कुंड पर प्रस्तावित एक नए बांध के निर्माण का विरोध किया है। सदस्यों ने आगरा से निर्वाचित सांसद व विधायकों से भी उनका विरोध दर्ज कराने की अपील की है।

पर्यावरणविद डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने बताया कि आगरा पहुंचते-पहुंचते यमुना नदी सूख जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपने यहां नदी का पूरा पानी कृषि कार्यों के लिए उपयोग करना चाहता है लेकिन एक राज्य को इस तरह एकतरफा फैसला नहीं लेने दिया जा सकता है।

अभियान के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने कहा कि आज तक आगरा में ताज महल के डाउनस्ट्रीम में बैराज निर्माण की दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है। उधर, हरियाणा सरकार यमुना नदी को पूरी तरह नष्ट करने पर तुली हुई है। नदी की स्थिति बेहद चिंताजनक है। साल में आठ नौ महीने नदी सूखी रहती है। इसके चलते, प्रदूषण से ताज महल समेत अन्य इमारतों को भारी नुकसान हो रहा है।

उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायलय और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल कई बार निरंतर जल प्रवाह बने रहने से सम्बंधित आदेश दे चुके हैं लेकिन हरियाणा और दिल्ली सरकारें यमुना प्रदूषण के बारे में कतई संवेदनशील नहीं हैं।

इस दौरान, गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय, पंडित जुगल किशोर, चतुर्भुज तिवारी, राहुल राज, पद्मिनी अय्यर व दीपक राजपूत आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।




Related Items

  1. आगरा को मिले वैश्विक धरोहर शहर का दर्जा

  1. आगरा में पतंगबाजी के जरिये व्यक्त की यमुना व्यथा

  1. धरती से चांद की दूरी से डेढ़ गुना अधिक दौड़ी आगरा मेट्रो