समुद्री विरासत को संजोने निकल पड़े देश के जवान



पटना : भारत की समुद्री विरासत के उत्सव के रूप में आयोजित विशेष नौकायन अभियान के पांचवें चरण में 23 नवम्बर को यहां से जवानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया।

ध्यान रहे, 21 अक्टूबर को यह पहल कानपुर में शुरू हुई थी और 20 दिसंबर को कोलकाता में समाप्त होगी। यह अभियान गंगा और हुगली नदियों के साथ लगभग 1,200 किलोमीटर तक फैला है। इसमें छह चरण शामिल हैं। पूरे भारत से इसमें कुल 528 नौसेना विंग के कैडेट भाग ले रहे हैं।

अभियान का पांचवां चरण पटना से शुरू होकर मनियारी में खत्म होगा। इस चरण में तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड निदेशालयों के कुल 96 कैडेट भाग ले रहे हैं।

कैडेट स्थानीय एनसीसी समूहों के साथ जुड़ेंगे। नदी के किनारों की सफाई करके स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान देंगे और प्लास्टिक कचरे को कम करने के बारे में जागरूकता बढ़ाएंगे। साथ ही, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से, कैडेट भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा भी देंगे।




Related Items

  1. मां यमुना की विशेष पूजा और दुग्धाभिषेक का आयोजन

  1. रिवर कनेक्ट अभियान के स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का वचन

  1. मां यमुना की विशेष आरती में महिला शक्ति को सम्मान