पैरालम्पिक खिलाड़ी जतिन कुशवाह ने बढ़ाई भारत की शान



आगरा : ताज नगरी के अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक खिलाड़ी जतिन कुमार कुशवाह ने अपने खाते में दो पदक अर्जित कर एक बार फिर अपने शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि बहरीन पैरालम्पिक कमेटी द्वारा बहरीन  में 14 से 20 नवंबर तक सात दिवसीय ‘वर्ल्ड बोसिया चैलेंजर सीरीज-2024’ आयोजित की गई थी। यहां तमाम देशों के पैरालम्पिक खिलाड़ियों ने पदक के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश की।

स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्थानीय कमला नगर के उद्यमी व खिलाड़ी जतिन कुमार कुशवाह ने सीनियर वर्ग की एकल प्रतिस्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन और हंगरी के खिलाड़ियों को हराकर जहां कांस्य पदक जीता, वहीं युगल प्रतिस्पर्धा में हरियाणा की पूजा गुप्ता के साथ खेलते हुए कजाकिस्तान को हराकर अपने देश को रजत पदक दिलवाया।

शुक्रवार को आगरा लौटने पर सिकंदरा स्थित जतिन ओवरसीज पर जतिन के पिता समाजसेवी व उद्यमी तीरथ कुशवाह के साथ आगरा के खेल प्रेमियों ने जतिन का भावभीना स्वागत किया।

ध्यान रहे, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जतिन कुशवाह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ₹5 लाख का चेक देकर पहले ही सम्मानित किया जा चुका है।




Related Items

  1. ‘युवा शक्ति ही बनाएगी भारत को विश्व गुरु’

  1. जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’

  1. ‘हाथी मेरे साथी’ के साथ शुरू हुई यश कुमार की तीन फिल्में