“बेटी के लिए वर का पैकेज नहीं, चरित्र देखें”



आगरा। “इंडिया तेजी से आगे बढ़ रहा है और भारत कहीं पीछे रह गया है। समाज में नैतिक पतन का ही नतीजा है जिसके कारण घर-परिवार के सामान्य या झूठे आरोपों के झगड़े थाने और कोर्ट कचहरी में पहुंच रहे हैं। बच्चों के विवाह के समय माता-पिता का कर्तव्य है कि लड़के की नौकरी का पैकेज ही नहीं, उसका स्वभाव और चरित्र भी देखें”, होटल डबल ट्री हिल्टन में स्पाइसी शुगर द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित टॉक शो में यह बाक मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कही।

इस मौके पर बघेल ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और तलाक जैसे विषयों की कानूनी बारीकियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार के साथ दायित्व भी बताए। उन्होंने कहा कि जेल में महिला कैदियों में 80 फीसदी देवरानी और जेठानी होती हैं जो दहेज हत्या आदि मामलों के कारण पहूंची हैं। दोषी को सजा मिलना जरूरी है, लेकिन किसी गलत को फंसाना भी अन्याय है।

इस अवसर पर महिलाओं ने केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से अपनी समस्याओं को भी साझा किया और उनके निवारण भी जानें। संचालन संस्था की संस्थापक पूनम सचदेवा ने किया। स्वागत रेखा महेन्द्रू ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसपी सिंह बघेल की धर्मपत्नी मधु बघेल, बबिता चौहान, डॉ. रंजना बंसल, वंदना भदौरिया, रानी सिंह, एकता गोयल, हरप्रीत चौपड़ा, किरन लाल, वीना सचदेवा, पूजा कोचर, नम्रता जसौरिया, शशि बंसल, निधि जैन आदि उपस्थित थीं।  




Related Items

  1. पैरालम्पिक खिलाड़ी जतिन कुशवाह ने बढ़ाई भारत की शान

  1. ‘युवा शक्ति ही बनाएगी भारत को विश्व गुरु’

  1. गोपालगंज की बेटी संजना पांडेय अपने अभिनय से मनवा रही हैं लोहा