आगरा : सदर स्थित कम्पनी गार्डन में आगरा डायबिटिक फोरम द्वारा विश्व मधुमेह दिवस पर डायबिटीज जांच एवं ज्ञान शिविर का आयोजन किया गया। शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे लोगों को संतुलित खान-पान व स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। शिविर में लगभग 500 लोगों की ब्लड शुगर व 145 लोगों की एचबीए-1सी जांच की गई। साथ ही मरीजों ने शुगर फ्री चाय व बिस्कुट का स्वाद भी लिया।
प्रश्नोत्तरी सेशन में मरीजों ने डॉक्टरों से सवाल भी पूछे। आगरा डायबिटिक फोरम के सचिव डॉ. सुनील बंसल सहित अन्य डॉक्टरों ने बताया कि खाने से पौष्टिकता गायब हो गई है। जीवन शैली बदल रही है। उठने और जागने के समय में बदलाव तनाव को बढ़ा रहा है। हम हर काम रिमोर्ट से करना चाहते हैं। गलत जीवनशैली, खान-पान और मोटापा तीन मुख्य बातें हैं जो डायबिटीज के रोगियों की संख्या में इजाफा कर रहीं हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीएफ के सचिव डॉ. सुनील बंसल कोषाध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. वीरेन्द्र खंडेलवाल, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. अशोक शिरोमणी, डॉ. केके विश्वानी, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. आशीष गौतम, डॉ. राशिका बंसल आदि उपस्थित थीं।
Related Items
आगरा को मिले वैश्विक धरोहर शहर का दर्जा
आगरा में पतंगबाजी के जरिये व्यक्त की यमुना व्यथा
धरती से चांद की दूरी से डेढ़ गुना अधिक दौड़ी आगरा मेट्रो