वेब सीरीज 'बुलेट पेन' ने ओटीटी पर किया धमाका



बिहार के कलाकारों से सजी सत्य घटना पर आधारित वेब सीरीज 'बुलेट पेन' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होते ही धूम मचा दी है।

श्रृंखला के निर्देशक रितेश एस कुमार ने बताया कि 'बुलेट पेन' बिहार के एक युवक अभय यादव की कहानी है जो सिस्टम की नाकामी के कारण पहले धोखा खाता है और फिर उससे तंग आकर बंदूक उठा लेता है।

अभिनेता मनोज कुमार राव, सृजिता तिवारी, आदित्या सिंह, अमित कुमार व निजरे इनायत ने इसमें प्रमुख किरदार निभाया है। सीरीज के निर्माता व कहानीकार सुरेंद्र सिंह, निर्देशक रितेश एस कुमार, डीओपी त्रिलोकी चौधरी व संपादक अर्जुन प्रजापति हैं।




Related Items

  1. भारतीय खुदरा क्षेत्र पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के प्रभाव पर जताई चिंता

  1. अब अक्षरा सिंह आई हैं ‘यूपी बिहार लूटने’…

  1. सच्ची घटना पर आधारित है वेब सीरीज ‘चांद चकोर’