अब अक्षरा सिंह आई हैं ‘यूपी बिहार लूटने’…



अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर फिल्माए गए मशहूर गीत ‘यूपी बिहार लूटने’ को अब भोजपुरी में दोबारा बनाया गया है।

कोरियोग्राफर मुदस्सर खान द्वारा निर्मित और अक्षरा सिंह पर फिल्माए इस गाने को टी-सीरिज हमार भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

ध्यान रहे, साल 1999 में आई फिल्म ‘शूल’ के चार्टबस्टर गाने ‘यूपी बिहार लूटने’ ने जमकर धूम मचाई थी। इस गाने में तब शिल्पा शेट्टी का जादू खूब देखने को मिला था और अब वही जलवा अक्षरा सिंह बिखेर रही हैं।

इस नए गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने बताया कि इस सुपरहिट गाने को रीक्रिएट करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन मुद्दसर खान की टीम के साथ मिलकर सबने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।

टी-सीरीज के प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि यह गाना उस ज़माने में भी लाजवाब था और यह इस जमाने में भी सबके दिलो पर छा जाने वाला है।

इस गीत को अक्षरा सिंह ने ही अपनी आवाज दी है। इस गाने के गीतकार अजित मंडल हैं। संगीतकार आर्या शर्मा हैं। निर्देशन और कोरियोग्राफी मुदस्सर खान ने की है। डीओपी चेतन ढोली और कार्यकारी निर्माता मोईन खान हैं। प्रोडक्शन हेड प्रवीण आचार्य हैं। सहायक कोरियोग्राफर उपनाम कलनाड कादर, दर्शन मांदलिया और चांदनी नैथानी हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ