‘समाज एकजुट रहे तो जरूर होता है परिवर्तन’



वृंदावन : वृंदावन शोध संस्थान और जयपुर आर्ट समिट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ब्रज संस्कृति संस्करण-2021 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश ने कहा कि जब समाज एकजुट रहता है तो समाज में परिवर्तन अवश्य होता है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए जो कृष्ण द्वारा की गई लीलाओं पर शोध, सेमिनार व चित्रकला प्रदर्शन आदि पर और कार्य किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्मश्री श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि ब्रजभूमि ने समूचे विश्व को प्रेम और माधुर्य का संदेश दिया है।

जयपुर आर्ट समिट के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कृष्ण भट्ट ने बताया कि युग-युगीन श्रीकृष्ण व्याप्ति और संदर्भ के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस पांच दिवसीय कला संस्कृति महोत्सव से ब्रज संस्कृति के महत्वपूर्ण संदर्भ साझा किए जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कन्हैया एवं कालिदास की नादस्वरम् की प्रस्तुति के साथ हुआ। मदनगोपाल ब्रजवासी ने पद गायन की प्रस्तुति दी। इनके साथ पखावज पर नटवर शर्मा एवं बांसुरी पर बलवंत सिंह ने संगत की।

कार्यक्रम में भट्टजी मंदिर से नीलमणि भट्ट, पं. बिहारीलाल वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार मधुकर चतुर्वेदी, डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा, जनार्दन गोस्वामी, प्रणय गोस्वामी, मालव गोस्वामी, निधि गोस्वामी, डॉ. अमिता खरे, डॉ. एएल दमामी, डॉ. विम्मी मनोज, डिंपल शाह, ईश्वरचंद्र रावत, संतोष अग्रवाल, विद्या उदयवाल, अनीता चक्रवर्ती व आचार्य विभुकृष्ण भट्ट आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. माधवेंद्र भट्ट ने किया।




Related Items

  1. वृंदावन की विधवा माताओं के जीवन में लौटी दीपावली की रोशनी

  1. वृंदावन को ‘हेरिटेज सिटी’ दर्जा दिलाने के लिए शुरू हुआ अभियान

  1. बृज संस्कृति की महत्ता और संरक्षण पर हुई गोष्ठी