आगरा : अन्तर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान में ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के प्रवक्ताओं और विधार्थियों ने ध्यान का लाभ उठाया।
इस मौके पर वैदिक सूत्रम प्रबंधकारिणी समिति की योग प्रशिक्षका डॉ. रीतू गौतम ने कहा कि ध्यान योग का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसके द्वारा शारीरिक और मानसिक कष्टों को दूर किया जा सकता है।
ध्यान शिविर में अवसाद और मानसिक तनाव को दूर करने के सुझाव दिए गए। ध्यान शिविर में त्राटक ध्यान, ॐ ध्वनि व दैनिक जीवन में ध्यान का नित्य अभ्यास करने से मिलने वाले लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. नीरज कुशवाह, डॉ. आभा सिंह, डॉ. तपस्या चौहान, डॉ. आयुष मंगल, डॉ. भरत सिंह व हीरेश कुमार ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Related Items
यमुना की बदहाली दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार
आगरा को ‘विरासत नगर’ घोषित करने की मांग
ज़हरीली सांसों का समाजवाद : जब हवा अमीर–ग़रीब में करने लगे फर्क...