तीन दिवसीय यमुना दिवाली मेले में अतीत को संजोने का संकल्प



आगरा : मां यमुना की पावन तलहटी से सटे आरती स्थल पर आगरा नगर निगम द्वारा तीन दिवसीय यमुना दिवाली मेले के तीसरे व अंतिम दिन शहरवासियों ने गोबर के दीपकों को प्रज्ज्वलित करना शुरू कर दिया। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा।

यमुना मैया की भव्य आरती पं. जुगल किशोर ने बल्लभ गुरु के सहयोग से कराई। अंतिम सत्र की अध्यक्षता डॉ देवाशीष भट्टाचार्य ने की। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आगरा नगर निगम के अधिकारियों तथा सफाई कर्मियों की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।

रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक बृज खंडेलवाल ने मेले के समापन की घोषणा करते हुए आशा व्यक्त की कि नगर निगम स्थानीय मेला, उत्सव, नुमाइशों के आयोजन से अतीत की विरासत को प्रोत्साहित करेगा।

इससे पहले, मुख्य अतिथि सह नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने कहा कि यमुना आरती स्थल पर पहली बार दीवाली मेला आयोजित कर आगरा नगर निगम ने मेले उत्सवों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की पहल की है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

समापन समारोह में देवेंद्र गौतम, चतुर्भुज तिवारी, दीपक राजपूत, पद्मिनी अय्यर और अन्य यमुना भक्त उपस्थित रहे।




Related Items

  1. आओ नदियों को संवारें, पवित्र नदियों को लौटाएं अतीत का गौरव...

  1. यमुना नदी की तत्काल सफाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

  1. नेता हुए गायब, भक्तों ने संभाली यमुना तलहटी की सफाई