विक्रांत सिंह राजपूत, संचिता बनर्जी, ऋषभ कश्यप और श्रुति राव अभिनीत रोमांटिक व पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म ‘ये बंधन है प्यार का’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म भाई, भाभी और देवर के रिश्ते की एक बेहद खूबसूरत कहानी पर बनी है। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह, अपूर्व मेडतिया और मोनिका सिंह हैं। फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुड्डूरी ने किया है।
फिल्म में दो भाइयों के प्रेम की कहानी है जो एकदूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं। इस फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत बड़े भाई के किरदार में नजर आएंगे, जबकि ऋषभ कश्यप छोटे भाई की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में संचिता बनर्जी, ऋषभ कश्यप की टीचर होती है जिससे उसके भाई विक्रम सिंह राजपूत की शादी हो जाती है। फिर कहानी आगे बढ़ती है और कुछ ऐसा होता है कि भाभी से छोटे भाई की खटास हो जाती है और वह घर छोड़कर चला जाता है। फिल्म में ऐसे कई मौके हैं, जो इसे बेहद खास और नया बनाते हैं। फिल्म में गाने और संवाद बेहद संजीदा और सुग्रह्य हैं।
एंटरटैन टेलीविजन प्रा. लि. प्रस्तुत और वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शंस के सहयोग में बनी इस फिल्म में रितु पांडेय व अनूप अरोड़ा की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म के सह-निर्देशक चंदन कश्यप और कार्यकारी निर्माता कमल यादव और अनवर वीरानी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। संगीत मधुकर आनंद और राजेश झा का है, गीत प्यारे लाल यादव, राजेश मिश्रा, सत्या सावरकर, धरम हिंदुस्तानी, प्रकाश बारूद और छोटू यादव के हैं। लेखक धर्मेंद्र सिंह और छायांकन माही शेरला का है। संकलन नीलेश मूले, नृत्य दिलीप मिस्त्री और सुदामा मिंज का है। कला का पक्ष नज़ीर शेख ने संभाला है।

Related Items
करुणा की प्रतीक हथिनी सूज़ी का हुआ निधन…!
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म