यामिनी सिंह की आने वाली फिल्म 'अवैध' में वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में 'अवैध' कारोबार करने वाले लोगों पर कहर बनकर बरसने वाली हैं।
भोजपुरी फिल्म 'अवैध' का निर्माण राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। इसके निर्देशक नीरज - रणधीर और निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। फिल्म में नायक की मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में चल रही है।
यामिनी सिंह ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक कई किरदारों को बड़े पर्दे पर जिया है, लेकिन पहली बार वह लेडी कॉप की भूमिका में नजर आने वाली हैं। अपनी भूमिका को लेकर यामिनी ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने वाली है। यामिनी ने खेसारी लाल यादव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि वह अच्छे व्यक्तित्व के धनी है और उनके साथ स्क्रीन शेयर करके बहुत कुछ सीखने को मिला है।
भोजपुरी फिल्म ‘अवैध’ की कहानी संवाद और पटकथा प्रवीन चंद्र और अभिषेक चौहान ने मिलकर लिखी है। फिल्म के डीओपी आरआर प्रिंस हैं। फिल्म में अपर्णा मल्लिक, देव सिंह, सुबोध सेठ, समर्थ चतुर्वेदी व मनीष आनंद भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ