जादू-टोना पर आधारित फिल्म है 'मेरे नैना तेरे नैना'



नई फिल्म 'मेरे नैना तेरे नैना' की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। फिल्म का ट्रेलर और फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, नीना चीमा, रितु शर्मा, निशिकांत दीक्षित और चुन्नू मेहरा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी का कथानक जादू टोना और वशीकरण पर आधारित है। यह फिल्म अवधी में है। यह फिल्म एक रहस्यपूर्ण कहानी पर आधारित है। त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म की नायिका, कहानी के नायक को वशीकरण के जरिए हासिल करना चाहती है।

आकृति इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का ट्रेलर वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक लाल विजय शाह देव हैं जबकि निर्माता राकेश डांग और दीपक सिम्हल हैं। सह निर्माता अमृता शाहदेव व मधुकर वर्मा, लेखक लाल विजय शाहदेव व केदार धारवाडकर हैं। छायांकन अजित सिंह ने किया है। संगीत सुरज, कृष्णा बेदर्दी व ओम झा का है। संकलन नुरेन अंसारी-अखिलेश सिंह  और गीत प्यारे लाल यादव व कृष्णा बेदर्दी का का है। नृत्य कानू मुखर्जी, कला डीके राहुल, तकनीकी निर्देशक कामाक्षी ठाकुर और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. ‘रिश्ते’ में खेसारी का एक अलग ही अंदाज आएगा नजर