तकरीबन दो दर्जन फिल्मों में अपनी अदाकारी से सब के दिलों में जगह बनाने वाली भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडेय का गाना ‘निमन ससुराल ऐ अम्मा’ धमाल मचा रहा है। यह गाना उनकी सुपर हिट फिल्म ‘कलेक्टर साहब’ का है। इस गीत में उनके साथ भोजपुरी के लोकप्रिय गायक और अभिनेता प्रमोद प्रेमी भी नजर आ रहे हैं।
दर्शकों से मिल रहे इस स्नेह और दुलार को देखते हुए संजना पांडेय बताती हैं कि यह गाना महिलाओं पर केंद्रित है, इसलिए यह उन्हें बेहद पसंद आ रहा है।
मालूम हो कि फ़िल्म ‘कलेक्टर साहब’ के इस सुपर हिट गाने को खुशबू जैन, प्रियंका मौर्या, अमन श्लोक व सोनाली राजपूत ने गाया है। इस गाने के संगीतकार अमन श्लोक और गीतकार प्यारेलाल यादव हैं, जबकि कोरियोग्राफर कानू मुख़र्जी व सोनू प्रीतम हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ