जल्द आ रही है प्रदीप पांडे चिंटू की ‘राउडी रॉकी’



साल 2022 के अंत में प्रदीप पांडे चिंटू की भोजपुरी फिल्म ‘राउडी रॉकी’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म को देशभर के सिनेमाघरों में 30 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी तकरीबन पूरी हो चुकी है। फिल्म में चिंटू का खतरनाक एक्शन अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस फिल्म को निशांत उज्जवल की रेणु विजय फिल्म एंटरटेनमेंट रिलीज कर रही है।

फिल्म के निर्देशक रामना मोगली हैं, जिन्होंने इस फिल्म की पटकथा भी लिखी है। फिल्म को लेकर मोगली ने कहा कि इस फिल्म में एक्शन, इमोशन, रोमांस ह्यूमर और कर्णप्रिय संगीत का बेजोड़ सामंजस्य दर्शकों को देखने को मिलेगा। फिल्म में चिंटू के साथ पाखी हेगड़े और मणि भट्टाचार्य भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म को राजकुमार आर पांडे के गीत और संगीत खास बनाने वाले हैं। राजकुमार आर पांडे के साथ सुमित सिंह ने भी कुछ गीत लिखे हैं। कथा राजेंद्र भारद्वाज की है। एक्शन मास्टर मल्हेश ने फिल्म में दांतों तले उंगली दबाने वाले एक्शन दृश्य कराए हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा है। कोरियोग्राफर चंद्र किरण और ए वेंकटेश हैं। डीओपी जी  एल बाबू हैं और संवाद वीरू ठाकुर के हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा