भोजपुरी लोकगायक राकेश मिश्रा के नए गाने ने मचाई धूम



भोजपुरी लोक गायक और अभिनेता राकेश मिश्रा की आवाज का जादू उनके प्रशंसकों पर खूब चढ़ता है। उनका एक और गाना 'कमरिया के फिता कटी' ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है। इस गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख और सुन लिया है।

राकेश मिश्रा का यह गाना भोजपुरी के प्रतिष्ठित यूट्यूब चैनल एसआरके म्यूजिक से रिलीज हुआ है। गाना बेहद मनोरंजक है और इस गाने में एक बार फिर से राकेश मिश्रा ने भोजपुरी की मशहूर गायिका शिल्पी राज के साथ गाया है।

इस गाने में भोजपुरी की नई कलाकार मैरी ने राकेश मिश्रा का साथ निभाया है। इसके अलावा गाने के सुरीले संगीत ने भी लोगों के दिलो-दिमाग पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। माना जा रहा है कि शादी-विवाह के सीजन में इस गाने की धूम चारों ओर होगी।

इस गाने के बोल सोनू सरगम ने लिखे हैं जबकि उसमें शानदार संगीत रोशन सिंह ने दिया है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा है जबकि डीओपी आरआर प्रिंस हैं। प्रोडक्शन जय तिवारी का है।




Related Items

  1. बृज की आत्मा को बचाने के लिए देवालयों से उठी आवाज

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा