सारा गुरपाल सिंह का नया गाना ‘राइड’ हुआ रिलीज



पंजाबी अभिनेत्री और गायिका सारा गुरपाल का नया गाना ‘राइड’ हाल ही में रिलीज किया गया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में दिलप्रीत ढिल्लन भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। सारा गुरपाल का यह गाना प्लैटिनम म्यूजिक ने रिलीज किया है।

इस गाने के बोल कप्तान ने लिखे हैं, जबकि आशु सिंधु ने अपने सुरीले संगीत से इसे सजाया है। सह निर्माता हनी शर्मा और निर्देशक हर्ष त्रिपाठी हैं।

इस गाने को लेकर सारा ने बताया कि इस गीत में दिल को छू लेने वाली कहानी है। यह सिर्फ पंजाबी नहीं, बल्कि देश के दूसरे भाषायी प्रशंसकों के लिए भी खास है।

सारा बताती हैं कि ‘राइड’ में उस लड़की की कहानी है, जिसे उसके प्यार से धोखा मिलता है। लेकिन, इस बात का खुलासा गाने के अंत में होता है। गाने का यह मोड़ इसे सबसे अलग और नायाब बनाता है।




Related Items

  1. ‘बापू में था दम!’ पुण्यतिथि पर बापू को किया याद...

  1. बाल दुर्व्यवहार और अधिकारों के प्रति बच्चों को किया जागरूक

  1. 'रेत स्नान' से यमुना नदी की दुर्दशा को किया उजागर