आगरा : लैप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ‘कुष्ठ निवारण दिवस’ मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात, दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कल्पना शर्मा द्वारा रामधुन का गायन किया गया।
इस अवसर पर पुस्तिका ‘एक सफर तिरस्कार से सत्कार तक’ का विमोचन किया गया। सचिव डॉ. मधु भारद्वाज ने बताया कि इस पुस्तिका में कुष्ठ रोग के लक्षण एवं विभिन्न अवस्थाओं की जानकारी दी गई है।
डॉ. राजेन्द्र मिलन ने ‘बढ़ते आतंकवाद पर गांधी दर्शन ही समुचित है’ कविता प्रस्तुत की। डॉ. शशि गुप्ता ने ‘वंदे मातरम, बापू में था दम‘ कविता प्रस्तुत की। डॉ. रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ एवं शरद गुप्ता ने भी गांधीजी पर काव्य पाठ किया।
सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. एएस सचान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कुष्ठ रोगियों की सेवा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य हम सबके सहयोग से ही संभव हो पाते हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. शालिनी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि गांधीजी जैसे लोग रोज पैदा नहीं होते हैं।
इस अवसर पर नीलम शर्मा, शैलजा अग्रवाल, कल्पना शर्मा, डॉ. राजकमल, संजय चोपड़ा, वीके गुप्ता, जीएस मनराल, मनीष सुराना, रमन देव, पं. ब्रह्मदत्त शर्मा, केके मोहन्ती, ममता अरोड़ा, दीपा विष्ट, इन्दिरा, शशि शिरोमणि व अनिल शर्मा, संजय गुप्त आदि उपस्थित रहे।
Related Items
रिवर कनेक्ट कैंपेन ने मनाया विश्व नदी दिवस
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सातवां मेट्रो दिवस
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खेसारी और काजल की ‘बागी’ का होगा प्रीमियर