नीलकमल और नम्रता के गीत 'दुपट्टा' ने मचाया धमाल



नीलकमल और नम्रता मल्ला अभिनीत नया गाना 'दुपट्टा में' धमाल मचा रहा है। इस गाने में एक बार फिर से नीलकमल सिंह, नम्रता मल्ला और शिल्पी राज की तिकड़ी ने कमाल कर दिया है। जहां नीलकमल सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर शानदार गायकी की है, वहीं इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नीलकमल सिंह ने नम्रता मल्ला के साथ मिलकर जमकर धमाल मचाया है।

टी-सीरीज़ के आधिकारिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी पर रिलीज हुए इस गीत को अजय बच्चन व नीलकमल सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं।

गायिका शिल्पी राज ने बताया कि भोजपुरी से दूर भागने वाले लोग भी यह गाना दिल से सुन रहे हैं। यह भोजपुरी के लिए एक सार्थक बदलाव को महसूस करने जैसा है।

आपको बता दें कि म्यूजिक वीडियो के निर्देशक व कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं। डीओपी राहुल यादव का है।




Related Items

  1. रानी व श्वेता के साथ रोमांस करेंगे राहुल सिंह

  1. पवन सिंह फिर लेकर आए ‘लॉलीपॉप’ गाना

  1. अब अक्षरा सिंह आई हैं ‘यूपी बिहार लूटने’…