रानी व श्वेता के साथ रोमांस करेंगे राहुल सिंह



भोजपुरी अभिनेता राहुल सिंह राजपूत की फिल्म ‘गांव वाली शहर वाली’ में रानी चटर्जी और श्वेता सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में राहुल इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ इश्क लड़ा रहे हैं।

फिल्म का निर्माण मां दुर्गा फिल्म्स प्रोडक्शन और आरएस एंटरटेनमेंट के बैनर से हो रहा है। इसके निर्माता प्रमोद कुमार सिंह, सह-निर्माता विनोद सिंह और निर्देशक रवि सिन्हा हैं।

फिल्म को लेकर रानी चटर्जी ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों को गोविंदा के जमाने की फिल्म वाला अहसास देगा। वहीं, राहुल सिंह राजपूत ने कहा कि रानी चटर्जी के साथ काम करना हर नए कलाकार का सपना होता है।

फिल्म की कहानी रामचंद्र सिंह ने लिखी है। संगीतकार मधुकर आनंद, अमन श्लोक और भरत चौहान हैं। एक्शन प्रदीप खड़का का है। कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, कानू मुखर्जी और ज्ञान सिंह हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ