निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बैड बॉय’ से अपने फिल्मी करियर का आगाज करने जा रहे ‘डिस्को डांसर’ मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती और नई अभिनेत्री अमरीन ने पटना में अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।
इस दौरान नमाशी चक्रवर्ती ने पटना के वीणा सिनेमा हॉल में दर्शकों से रूबरू होते हुए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह आज उस शहर में हैं, जहां से सुशांत सिंह राजपूत का एक बड़ा जुड़ाव रहा था।
अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए नमाशी चक्रवर्ती ने बताया कि उनकी फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें राजकुमार संतोषी जैसे निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिला है। यह उनके लिए गर्व की बात है।
वहीं, अभिनेत्री अमरीन ने कहा कि ‘बैड बॉय’ एक शानदार फिल्म है। इस फिल्म से नौजवान खुद को जोड़कर देख पाएंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें पटना के लोगों जैसा प्यार अभी तक कहीं नहीं मिला।
गौरतलब है कि अंजुम कुरैशी और साजिद कुरैशी द्वारा इनबॉक्स पिक्चर के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘बैड बॉय’ 28 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ