दिल छू लेगी भोजपुरी फिल्म ‘मैं तुम और हमारी शादी’



आदिशक्ति इंटरटेनमेंट प्रस्तुत और अजय श्रीवास्तव प्रोडक्शन कृत फिल्म ‘मैं तुम और हमारी शादी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। यह एक पारिवारिक और सामाजिक फिल्म है।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि फिल्म में एक दिल छू लेने वाली कहानी दर्शकों के सामने होगी। अनूप अरोरा और संजुक्ता राय फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे।

फिल्म के सह निर्माता कुलदीप सहाय व अमर दीप श्रीवास्तव हैं। संगीतकार छोटे बाबा और गीतकार छोटु यादव व सुमीत सिंह चन्द्रवंशी हैं। कथा अजय श्रीवास्तव और पटकथा व संवाद सुरेंद्र मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा के हैं। छायांकन मनोज सिंह व नित्यानंद त्रिपाठी का है। नृत्य राम देवन है। कला सौरभ मिश्रा है। पार्श्व संगीत मनोज सिंह और कार्यकारी निर्माता धनजंय सिंह तथा सह निर्देशक विनय सिंह हैं।




Related Items

  1. बढ़ते सांस्कृतिक व सामाजिक प्रदूषण पर जताई चिंता

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म