मशहूर चरित्र अभिनेता देव सिंह की हिंदी फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' देशभर में रिलीज हो चुकी है। डायरेक्टर अभय निहलानी की इस फिल्म में देव सिंह, रवि किशन, ईशा कोप्पिकर, अमित कुमार, रोहित सिंह मटरू और मनोज जोशी जैसे दिग्गज कलाकार अपने अभिनय की छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।
इस फिल्म में देव का किरदार बेहद ख़ास है। उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। यह एक राजनीतिक व्यंग्य है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह सिर्फ सत्ता की कुर्सी के लिए दो अलग-अलग विचारधारा रखने वाली राजनीतिक पार्टियां एक साथ आ जाती हैं।
फिल्म को लेकर देव सिंह ने कहा कि यह मजेदार फिल्म है। उन्होंने अपने किरदार को जीवटता से पर्दे पर जीने की कोशिश की है।
दूसरी ओर, देव सिंह भोजपुरी फिल्मों में भी खूब सक्रिय हैं। भोजपुरी फिल्मो के साथ वह वेब सीरिज व अन्य भाषाओँ की फ़िल्में भी करते नजर आते हैं। भोजपुरी में उनकी आने वाली फिल्मों में मृत्यु दंड, इंस्पेक्टर धाकड़ सिंह, वन मेन आर्मी, चिट्ठी, मेरे पापा, जय देव और सिंहजी जैसी कई फ़िल्में आने वाली हैं।

Related Items
जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’
श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना
‘हाथी मेरे साथी’ के साथ शुरू हुई यश कुमार की तीन फिल्में