जल्द ही अभिनेता यश कुमार की नई फिल्म ‘रिटर्न टिकट’ दर्शकों के सामने आने वाली है। फिल्म में उनके साथ स्मृति सिन्हा भी नजर आएंगी।
फिल्म के निर्माता अलोक श्रीवास्तव और निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। एएके इंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म के बारे में यश कुमार ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने वाली है। उनके अनुसार यह फिल्म उनकी अब तक आईं सभी फिल्मों में श्रेष्ठ रहेगी। फिल्म के गाने, संवाद और सभी कलाकारों का अभिनय दर्शकों का दिल जीत लेंगे।
फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद सुरेन्द्र मिश्रा के हैं। संगीतकार छोटे बाबा हैं। डीओपी प्रमोद पांडेय हैं। फिल्म का संकलन हरीश चौधरी ने किया है।
Related Items
दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म