श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना



अयोध्या में रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को अब कुछ ही दिन बचे हैं। उससे पहले भाजपा सांसद और गायक-अभिनेता मनोज तिवारी का भगवान राम को समर्पित एक गाना 'राम के थे, राम के हैं, राम के रहेंगे' रिलीज हुआ है।

भगवान राम को समर्पित इस गाने को मनोज तिवारी ने शीतल पांडे और अमित ढुल के साथ मिलकर गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी तीनों की उपस्थिति नज़र आ रही है।

यह राम भजन ढुल एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। इस गाने को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि यह सच है कि हम सभी राम के थे, राम के हैं, राम के रहेंगे और हमें इस पर गर्व है। राम हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत हैं। भगवान राम की महिमा अलौकिक है और उनके आगमन से पूरा देश हर्षित है। ऐसे में यह गाना सभी राम भक्तों के लिए है।

आपको बता दें कि एक लंबे अर्से बाद मनोज तिवारी कोई गाना लेकर आए हैं। गीत को अमित ढुल ने लिखा है। संगीतकार आरके क्रू हैं।




Related Items

  1. चन्द्रग्रहण के दौरान भी भक्तों के लिए खुला रहा यह मंदिर

  1. श्री नाथ जी निःशुल्क जल सेवा और बांके लाल माहेश्वरी की अमर विरासत

  1. श्री राधारमण मंदिर में जारी है शीतकालीन सेवा महोत्सव