‘लिट्टी चोखा और चटनी’ में मिलेगा नॉन स्टॉप मनोरंजन!



भोजपुरी टीवी चैनल फिलमची पर नॉन स्टॉप मनोरंजन वाला एक नया शो शुरू हो रहा है। ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ नाम के इस शो में भोजपुरी के दिग्गज नाम मनोज टाइगर और सतीश वर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे प्रसारित होगा।

चैनल के वाइस प्रेसीडेंट राजीव मिश्रा ने बताया कि यह एक कॉमेडी शो है। इसमें धारावाहिक ‘निमकी मुखिया’ से प्रसिद्ध हुई कलाकार भूमिका गौरांग ‘चटनी’ का किरदार निभा रही हैं। मनोज टाइगर ‘लिट्टी’ का किरदार निभाएंगे। सतीश वर्मा ‘चोखा’ बनेगें। इसके अलावा इस शो में अवधेश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू व महेश आचार्य आदि जैसे कई प्रसिद्ध चेहरे भी दिखने वाले हैं।

राजीव मिश्रा ने कहा कि यह एक पारिवारिक शो है। इस शो की खास बात यह होगी कि इसमें बिहार– यूपी के अलग– अलग विषयों को लेकर व्यंग कलात्मक अंदाज में दर्शकों को टीवी पर देखने को मिलेगा। इसमें आम आदमी के मुद्दों को भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा, जिसमें जोरदार ठहाके वाली हंसी का तड़का भी लगेगा।




Related Items

  1. भरपूर मनोरंजन वाली फिल्म है ‘शादी बाय चांस’

  1. 'मनोरंजन के साथ रोजगार का माध्यम भी है सिनेमा'

  1. भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ ने जीते 10 बेफा अवार्ड