भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ ने जीते 10 बेफा अवार्ड



यूपी में सम्पन्न बेफा अवार्ड-2022 में भोजपुरिया शोमैन प्रदीप के. शर्मा की फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ ने 10 अवार्ड जीते। ये अवार्ड उन्हें बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले व डायलोग, बेस्ट सिनेमेटोग्राफर, बेस्ट पॉपुलर सिंगर, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर, बेस्ट आर्ट डायरेक्टर, बेस्ट पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो और बेस्ट मेकअप के लिए मिला।

लंबे समय बाद यह भोजपुरी की ऐसी फिल्म है जिसे तकरीबन 10 श्रेणियों में अलग-अलग अवार्ड्स मिले।

अभिनेता खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी की इस भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले की गई है। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी और सह निर्माता अनीता शर्मा व पदम सिंह हैं। संगीत ओम झा का है। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा हैं। फ़िल्म में श्रुति राव, प्रीति सिंह, प्रगति भट्ट, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह,  प्रकाश जैस, करण पांडे, उत्कर्ष व यादवेन्द्र यादव की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।




Related Items

  1. खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुई ‘तलाक़ अब नहीं’

  1. ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ‘गुड़हल’ ने झकझोरा

  1. शिल्पी चुघ को मिला ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड