भोजपुरी फिल्मों में युवा दिलों की धड़कन के नाम से मशहूर अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की आने वाली फिल्म ‘शादी बाय चांस’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में प्रियंका रेवारी और यामिनी सिंह हैं।
फिल्म में कल्लू की शादी बाय चांस एक ऐसी लड़की से हो जाती है, जो उसे अपने पति के रूप में स्वीकार नहीं करती है। फिल्म में कल्लू के ससुर का किरदार अवधेश मिश्रा निभा रहे हैं, जिनकी बेटी से कल्लू की शादी आपात परिस्थिति में होती है। मगर शादी के बाद कल्लू की पत्नी उसे सिर्फ नाम का पति बनाकर रखना चाहती है। इस बीच, कल्लू के जीवन में दूसरी खूबसूरत लड़की का प्रवेश होता है, जिससे वह शादी करना चाहता है। लेकिन, उसकी पत्नी ही उसके रास्ते में आ जाती है।
फिल्म का निर्माण रामा प्रसाद प्रोडक्शन ने किया है। फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव और निर्माता रामा प्रसाद हैं। फिल्म में अवधेश मिश्रा, स्व. आकांक्षा दुबे, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, अनीता रावत, महेश आचार्य, सोनिया मिश्रा और सुष्मिता मिश्रा की भी अहम भूमिकाएं हैं।
कथा, पटकथा एवं संवाद-मनोज पांडे के हैं। संगीतकार मुन्ना दुबे और साजन मिश्रा हैं। कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार हैं। गीतकार मुन्ना दुबे, शेखर मधुर और आशुतोष तिवारी हैं। एक्शन इकबाल सुलेमान का है।

Related Items
‘युवा शक्ति ही बनाएगी भारत को विश्व गुरु’
दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा
अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल