भोजपुरी भाषा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीत देने वाले गायक और अभिनेता राकेश मिश्रा का एक और धमाकेदार गाना ‘लभर’ हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गीत टी सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
राकेश मिश्रा ने यह गाना प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक वीडियो भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वीडियो में राकेश मिश्रा खुद भी नजर आए हैं और उनके साथ खूबसूरत अदाकारा मेघा शर्मा ने जमकर धमाल मचाया है।
गीत संजय पांडे ने लिखा है। संगीत अभिषेक तिवारी का है। डायरेक्शन एनके फिल्म्स का है जबकि प्रोडक्शन वीके फिल्म्स के द्वारा किया गया है। कोरियोग्राफर अनूप राय हैं।

Related Items
“काव्य भाषा का संगीत है और संगीत ध्वनि का काव्य”
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा