कुमार अतुल को अमर उजाला में मिली नई जिम्मेदारी



अलीगढ़ : अमर उजाला के अलीगढ़ संस्करण में बीते साल बतौर समाचार संपादक नियुक्त हुए कुमार अतुल को एक साल के कार्यकाल के उपरांत प्रबंधन ने स्थानीय संपादक के रूप में पदोन्नत किया है।

कुमार अतुल की शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से हुई है जहां से उन्होंने एलएलएम की डिग्री हासिल की। वर्ष 1994 में उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली से पत्रकारिता की शुरुआत की। वहां उन्होंने हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और पीआईबी समेत कई महत्वपूर्ण बीट की कवरेज नेशनल ब्यूरो के तहत की। कुमार अतुल की पत्रकारिता का अब तक का सफर दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण होते हुए अमर उजाला तक पहुंचा है।

इससे पहले, एक लंबे अरसे से अमर उजाला में सेवा देते हुए उन्होंने बतौर समाचार संपादक अलीगढ़ में कमान संभाली थी। एक साल का सक्रिय कार्यकाल पूरा होते ही अमर उजाला की ओर से उन्हें पदोन्नत किया गया है।




Related Items

  1. जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’

  1. ‘हाथी मेरे साथी’ के साथ शुरू हुई यश कुमार की तीन फिल्में

  1. जल्द आ रही है यश कुमार की फिल्म ‘सर्वगुण संपन्न’