निर्माता - निर्देशक अजय श्रीवास्तव और अभिनेता यश कुमार की जोड़ी एक बार फिर से भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर साथ आकर धमाल मचाने वाली है।
नई फिल्म ‘सर्वगुण संपन्न’ में यश कुमार के साथ प्रियंका रेवरी भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण अजय श्रीवास्तव प्रोडक्शंस के बैनर से हो रहा है।
आदिशक्ति इंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म के बारे में बताते हुए यश कुमार ने कहा कि यह एक सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है।
निर्माता-निर्देशक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि यह भोजपुरी की समृद्ध फिल्मों में से एक होने वाली है, जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक संदेश भी देती नजर आएगी।
फिल्म के सह निर्माता धनंजय सिंह हैं। संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार छोटू यादव हैं। कथा अजय श्रीवास्तव की है।
Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’