‘सर्विसवाली बहुरिया’ में आनंद संग नजर आएंगी काजल राघवानी



प्रज्ञा फिल्म्स क्रिएशंस के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘सर्विसवाली बहुरिया’ में काजल राघवानी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनके साथ इस फिल्म में आनंद ओझा भी होंगे। फिल्म के निर्माता रितेश श्रीवास्तव और निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं।

इस फिल्म को लेकर निर्माता रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक पारिवारिक और सामाजिक फिल्म है। इससे पहले, फिल्म को लेकर काजल राघवानी ने बताया कि उनका किरदार एक नौकरी करने वाली बहू का है।

हाल ही में मुंबई के ट्रायों डिजिटल रिकॉर्डिंग स्टूडियो में फिल्म की पूरी कास्ट की मौजूदगी में एक गाने की रिकॉर्डिंग की गई। फिल्म के संगीतकार ओम झा है, जबकि गीतकार अरविंद तिवारी और वीरेंद्र पांडे हैं। फिल्म की कहानी भी अरविंद तिवारी ने ही लिखी है। संजय वासवानी भी इस फिल्म से बतौर निर्माता जुड़ गए हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. काजल ने जय से कहा, ‘तुझको ही दूल्हा बनाऊंगी’…