भोजपुरी अभिनेता जय यादव नए साल की शुरुआत नए अंदाज में करने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘तुझको ही दूल्हा बनाऊंगी’ में उनके साथ काजल राघवानी नजर आने वाली हैं। जय यादव के लिए यह फिल्म बेहद ख़ास होने वाली है।
यह फिल्म एक शुद्ध सामाजिक पटकथा वाली फिल्म है। इसमें कहानी के साथ-साथ गीत व संगीत भी रोमांचक होने वाले हैं। फिल्म को लेकर उत्साहित जय यादव कहते हैं कि यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है।
ग्राउंड जीरो इंक प्रस्तुत इस फिल्म में नायिका काजल को लेकर उन्होंने कहा कि वह इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा हैं। उनके साथ इस फिल्म में काम करने का अनुभव खास होने वाला है। उम्मीद है कि उनके साथ जोड़ी भोजपुरी के दर्शकों को पसंद आएगी। जय कहते हैं कि फिल्म में अवधेश मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
फिल्म राम सुजान सिंह, बीना पांडे, राहुल श्रीवास्तव, शिव कुमार, बबलू ख़ान व कृष्णा कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता नवीन क़ुमार शर्मा हैं। निर्देशक अजय गुप्ता हैं। लेखक सभा वर्मा हैं। संगीतकार यश क़ुमार हैं। डीओपी शत्रुघ्न तिवारी हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
‘रिश्ते’ में खेसारी का एक अलग ही अंदाज आएगा नजर
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा