भोजपुरी स्टार पवन सिंह की नई फिल्म 'जियो मेरी जान' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज हैं, जो पहले ही कई हिट फिल्में दे चुके हैं। इस फिल्म के निर्माता आयुष गुप्ता हैं।
फिल्म को लेकर पवन सिंह ने बताया कि यह एक अच्छी और पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में गाने से लेकर एक्शन तक लाजवाब होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर आए तो आप सभी पूरे परिवार के साथ इसे जरूर देखें।
वहीं, निर्देशक अनंजय रघुराज ने बताया कि फिल्म में पवन सिंह एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के ग्राफ को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेगी।
फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। संगीत रजनीश मिश्रा का होगा। डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं। फिल्म रूपाली जाधव, सपना चौहान, विनीत विशाल, बृजेश त्रिपाठी, धामा वर्मा, जफर खान और साहिल शेख की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा