भोजपुरी ‘गॉडफादर’ में दिखेंगे खेसारी और यामिनी



खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह का जलवा इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खूब देखने को मिल रहा है। खेसारी और यामिनी जल्द ही रत्नाकर कुमार प्रस्तुत और पराग पाटिल के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘गॉडफादर’ में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म को लेकर पराग पाटिल ने बताया कि ‘गॉडफादर’ एक बेहतरीन कथानक वाली फिल्म है। इसकी शूटिंग 18 जनवरी से शुरू होगी। फिल्म का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री कर रही है। फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम किया जा रहा है।

दूसरी ओर, फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रत्नकार कुमार ने बताया कि ‘गॉडफादर’ का निर्माण पूरी भव्यता के साथ होगा।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’