विवेक कुमार की फिल्म में ‘दुल्हिन नं. 1’ बनीं आकांक्षा अवस्थी



हाल ही में अक्स पाठशाला इंटरटेनमेंट एलएलपी द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन नं. 1’ का भव्य मुहूर्त समारेह का आयोजन किया गया। फिल्म में अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी लीड रोल में नजर आने वाली है।

इस अवसर पर फिल्म के निर्माता विवेक कुमार ने बताया कि यह फिल्म बेहद खूबसूरत, सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। फिल्म का निर्माण बड़े बजट के साथ किया जा रहा है। निर्देशक कन्हैया कुमार ने फिल्म को मनोरंजन का ‘नेक्स्ट लेवल’ बताया और कहा कि यह फिल्म महिला प्रधान है, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी।

फिल्म की अभिनेत्री आकांक्षा ने कहा कि मेरी सुंदरतम फिल्मों में से एक यह फिल्म है। आपको बता दें कि फिल्म सहायक निर्देशक रवि तिवारी हैं। संगीत रजनीश मिश्रा और मधुकर आनंद हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी की हैं। डीओपी प्रकाश अन्ना हैं। कोरियोग्राफर सोनू प्रीतम हैं। कला निर्देशक राम बाबू ठाकुर हैं। कॉस्टयूम कविता क्रियेशन के हैं। फिल्म में मनोज आर पांडेय, निसार खान, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, माया यादव, संजय वर्मा, अनीता सहगल, कृष्णा यादव व सम्भू राणा की भी अहम भूमिकाएं हैं।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’