नई पीढ़ी को पारिवारिक मूल्य समझाएगी ‘धूप छांव’



बॉलीवुड पर इन दिनों आरोप लग रहे हैं कि यहां पारिवारिक फिल्मों के निर्माण में बड़े पैमाने पर गिरावट आई है क्योंकि अब यह पश्चिमी सिनेमा से काफी हद तक ‘प्रभावित’ हो चला है।

इसका खंडन करते हुए निर्माता सचित जैन ने फ़िल्म धूप छांव का निर्माण किया है। पारिवारिक भावनाओं व मूल्यों पर आधारित इस फ़िल्म की कहानी दो भाइयों की है। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर ज़ी म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया।

राहुल देव, अतुल श्रीवास्तव, अभिषेक दुहान, स्मृति भतीजा, अहम शर्मा, समीक्षा भटनागर व राहुल बग्गा अभिनीत फ़िल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर बेहतरीन बताया जा रहा है।

वही, राहुल देव ने अपने एक इंटरव्यू में इस फ़िल्म को अपनी अभिनय यात्रा का एक अहम हिस्सा बताया है। कई वर्षों बाद राहुल इस फ़िल्म में सकारात्मक भूमिका में दिखेंगे।

फिल्म का निर्माण फॉरएवर बिग एंटरटेनमेंट ने किया है। निर्देशक हेमन्त शरण हैं। कोरियोग्राफर जीत सिंह, एसोसिएट प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सहोरा व संगीतकार अमिताभ रंजन, नीरज श्रीधर व काशी रिचर्ड हैं। दिग्गज गायकों कैलाश खेर, जावेद अली, अन्वेषा, भूमि त्रिवेदी, सलमान अली और अरुण देव यादव ने इस फिल्म के गानों में अपनी आवाज दी है।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ