राहुल और अक्षरा की फिल्म 'डार्लिंग' का फर्स्ट लुक जारी



बॉलीवुड अभिनेता राहुल शर्मा की पहली भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसमें वह खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक लेखक व कथाकार रजनीश मिश्रा हैं। रजनीश मिश्रा के साथ अक्षरा सिंह की यह पहली फिल्म है। इससे पहले, रजनीश मिश्रा भोजपुरी सिनेमा को कई समृद्ध फिल्में दे चुके हैं।

प्रदीप के शर्मा के बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर के तहत बनी और रत्नाकर कुमार द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म की सह-निर्माता अनीता शर्मा हैं।

फिल्म ‘डार्लिंग’ में शुरुश्ती पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद, रोहित सिंह मटरू और सुजान सिंह की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म के गीत रजनीश मिश्रा, प्रफुल्ल तिवारी और संतोष उत्पाती ने लिखे हैं। संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है। एडिटर कोमल वर्मा हैं। एक्शन दिलीप यादव का है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और संजीव शर्मा ने की है।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा