भोजपुरी फ़िल्म ‘बाबुल’ और ‘जुगनू’ की सफलता के बाद इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा, लेखक-निर्देशक मधुसूदन एस शर्मा की अनोखी कहानी वाली फ़िल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म 'दादू-आई लव यू' एक दादा और पोते की मासूम व अनकही प्रेम कथा है।
दादा और पोते के बीच अगाध प्रेम को दर्शाती इस कहानी के जरिये अवधेश मिश्रा एक बार फिर से भोजपुरी सिनेमा के फलक को ऊंचा करने वाले हैं। भोजपुरी में इस तरह की कथानक प्रधान फिल्मों की श्रृंखला में अब तेजी आ रही है।
फ़िल्म के निर्माता गौरव एम शर्मा और तुषार एम शर्मा हैं। इस फ़िल्म के सूत्रधार कथा-पटकथा-संवाद और निर्देशक मधुसूदन एस शर्मा हैं। फ़िल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध धुआंधार फॉल और आस-पास के नर्मदा तटों के सुंदर मनोहारी स्थलों पर हुई है। फ़िल्म में दादा और पोते के बीच प्रगाढ़ प्रेम को दिखाती एक हृदयस्पर्शी कहानी है, जिसमें निश्छल प्रेम और त्याग का अनोखा रूप देखने को मिलेगा। फ़िल्म में अवधेश मिश्रा दादा तो आर्यन पोते की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
फ़िल्म में महेश आचार्य, अनीता रावत, मधुसूदन एस शर्मा और डॉ अरविंद दुबे की भी अहम भूमिकाएं हैं। फ़िल्म में दिल छू लेने वाला संगीत अमन श्लोक ने दिया है, जबकि राजेश मिश्रा, शेखर मधुर, अरविंद तिवारी और सूरज द्विवेदी ने गीत लिखे हैं। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता सूरज द्विवेदी हैं। प्रचारक रंजन सिन्हा हैं। डीओपी जगमिंदर सिंह हुंडल हैं। संकलन संतोष हरावड़े ने किया है। कला राकेश साह, एक्शन मुकेश राठौड़ और नृत्य महेश आचार्य का है। कॉस्ट्यूम विद्या-विष्णु और पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो में हुआ है।

Related Items
खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुई ‘तलाक़ अब नहीं’
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ‘गुड़हल’ ने झकझोरा
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'