बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी सिनेमा में भी समाज के ज्वलंत मुद्दे और उसके प्रभाव पर फिल्में बनने लगी हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है - आम्रपाली दुबे, रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत और रक्षा गुप्ता की नई फिल्म 'दाग एगो लांछन'।
इस फिल्म का विषय रिश्तों की उलझी हुई डोर को लेकर है, जिसमें परिवार में बिखराव की स्थिति पैदा हो जाती है। प्रेमांशु सिंह ने इस विषय को बेहद मनोरंजक तरीके से फिल्म के सांचे में ढाला है।
फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत बड़े भाई की भूमिका में हैं, जिनकी शादी आम्रपाली दुबे से होती है। लेकिन, वह मां नहीं बन सकती। फिल्म में रितेश पांडेय की भूमिका छोटे भाई की है, जिनका भाभी यानी आम्रपाली दुबे से एक अच्छा रिश्ता है। सबकी जिंदगी आराम से चल रही होती है, लेकिन फिर आम्रपाली दुबे हो जाती हैं गर्भवती और सब असमंजह में हैं कि यह कैसे हुआ। इसके साथ ही घर में कलह शुरू हो जाती है। फिर आगे क्या होता है, उसके लिए आपको फिल्म का इंतजार करना होगा।
इस फिल्म का तानाबाना पूरी तरह से पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों के साथ चाइल्ड फर्टिलिटी की समस्या पर है। रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट द्वारा इस फिल्म के रूप में एक ऐसी विषयवस्तु तैयार की गई है जो मनोरंजन के स्तर को अगली पायदान पर ले जाएगी।
इंटर 10 टेलीविजन की प्रस्तुति और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में अमित शुक्ला, रंभा सहनी, निशा तिवारी, बबलू पंडित, सत्य प्रकाश और ज्योति कलश की भी अहम भूमिकाएं हैं।
फ़िल्म के सह निर्माता डॉ. संदीप उज्ज्वल व सुशांत उज्जवल हैं। गीत ओम झा, छायांकन मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रंजन सिन्हा और लाइन प्रोड्यसर अखिलेश राय हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
आम्रपाली दुबे की पूरी हुई इच्छा, अब बनेंगी ‘मां भवानी’
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा