अक्षरा के 'चौसठ जोगीनिया माई' में दिखा उनका नया अंदाज



भोजपुरी सिंगर-एक्टर अक्षरा सिंह के देवी गीत 'चौसठ जोगीनिया माई' को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गीत के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा अलग ही अंदाज में नज़र आई हैं।

अक्षरा इस गाने को अश्लीलता और समाज में गंदगी फैलाने का षडयंत्र करने वालों के खिलाफ एक संघर्ष बताती हैं। अक्षरा ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि तरह-तरह की अश्लीलताओं को परोसने का खेल तथा गंदगी फैलाने का जो षडयंत्र भोजपुरी समाज में फैलाया जा रहा है, उसके ख़िलाफ़ लड़ाई में उनकी एक नायाब कृति प्रस्तुत की जा रही है।

गौरतलब है कि अक्षरा का यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का अब तक सबसे महंगा गाना है। इस गीत में अक्षरा सिंह देवी दुर्गा की भक्ति में लीन नज़र आईं है, जहां वह कभी माता के अस्त्र के साथ भी नृत्य मुद्रा में दिखीं तथा माथे पर सिंदूर लगाते रौद्र रूप में भी नजर आई हैं।

गीत में आवाज अक्षरा ने खुद ही दी है। इस गाने के गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीतकार शिशिर पांडेय हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। संचालन विपिन सिंह और कोरियोग्राफी साहिल जे अंसारी ने की है।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ