भोजपुरी फिल्म जगत में सब के दिलों पर राज करने वाली अक्षरा सिंह अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जल्दी ही उनकी नई फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ रिलीज होने वाली है।
फिल्म को लेकर अक्षरा सिंह का कहना है कि 'चलो रे डोली उठाओ कहार' एक अनोखी कहानी वाली फिल्म है जिसे दर्शक खूब पसंद करने वाले हैं।
फिल्म का निर्माण इमेज आर्ट्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता अनिल कुमार यादव और मुकुंद तिवारी हैं। फिल्म के निर्देशक रंजीत चंद्रा हैं।
फिल्म में विपिन सिंह, अवधेश मिश्रा, केके गोस्वामी और नंदकिशोर मेहता भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।
फिल्म के निर्देशक रंजीत चंदा ने बताया कि फिल्म के सभी गाने बेहद सुरीले और कहानी में अच्छी तरह गुंथे हुए हैं। फिल्म के संगीतकार शिशिर पांडे और प्रदीप रंजन हैं। केके गौतम और अमित कुमार सह-निर्माता हैं। डीओपी सौरभ तिवारी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा